मंगलवार, 7 फ़रवरी 2012

युवराज "राष्ट्रीय बीमार" हैं....

रवीश भाई ने कस्बा में युवराज की बीमारी का और माडिया के कैंसर का चित्रण बखूबी प्रस्तुत किया है...आज सुबह मुंबई लोकल में हमारी चर्चा का विषय यही था कि किस तरह न्यूज़ चैनलों ने युवराज की बीमारी को सेलेब्रिटी बना दिया...सामान्यतया ये तो आम बीमारी है और अगर युवराज को इसकी शिकायत भी है तो आज टाटा कैंसर अस्पताल के सभी मरीज गौरवान्वित महसूस करेंगे!!!!हालाकि उनके लिए दुआओं का दौर उनके परिचितों तक ही सीमित है..एक Insurance Company भी बार बार युवराज के विज्ञापन को चला रही है और मालामाल हो रही है...युवराज टीम में हैं या नहीं हैं फायदा तो किसी ना किसी का हो ही रहा है..इस बात पर शायद हमारे न्यूज़ चैनल गौर करेंगे और मुहीम भी चलाएंगे की सोनिया (unofficial) के बाद युवराज की इस बीमारी को राष्ट्रीय बीमारी घोषित किया जा सके..और ये बात सही भी है क्योंकि इस देश की व्यवस्था को कैंसर हो ही चुका है..इस बात पर हमें संदेह नहीं करना चहिये कि युवराज की टीम में वापसी को मीडिया वाले "भारत रत्न" सन्मान से जोड़ दें..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें