गुरुवार, 31 मई 2012

आज भारत बंद है!!

सुबह के ५.४५ बजे मेरे बेडरूम का दरवाजा कोई खटखटा रहा है....मम्मी थी जो मेरे सुबह जल्दी ऑफिस जाने के लिए जगा रही थीं..बड़ा अजीब है ये..रात को सिर्फ मैंने मम्मी से ये कहा था कि कल महंगाई के विरोध में भारत बंद है और हमारी कंपनी के नियमानुसार मुझे सुबह ८ बजे पहुँच जाना है अपने निर्धारित समय से १ घंटे पहले!!! ताकि रास्ते में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके...मम्मी ने घडी में समय देखे बिना हे मेरे खाने का डब्बा तैयार करके रखा है..मैं उठा तो चाय तैयार थी..मैंने कहा कि अभी तो ६.१५ ही हुए हैं और मुझे तो ७ बजे निकलना है...उन्होंने बताया कि बीती रात वो ठीक तरह से सोई नहीं और उन्होंने मेरे सुबह जल्दी ऑफिस जाने कि फिकर थी...बहरहाल भारत बंद का प्रभाव मैंने सुबह उठते ही महसूस किया अपने घर में...तैयार होने के बाद मैंने अपने भतीजे को जगाया (जो सामान्यतया ९-९.३० तक सोता रहता है) कि मुझे स्टेशन तक छोड़ कर अपनी २-व्हीलर वापस ले आये...लोकल ट्रेन लेट थीं और स्टेशन पर भीड़ थी..सब काम पर जा रहे थे और जल्दी जा रहे थे..कुछ चेहरे जाने पहचाने थे जो १ घंटे बाद कि लोकल में दिखाई देते हैं...ट्रेन से उतरा तो स्टेशन पर ऑटो सामान्य से कम मात्रा में थे ऑफिस तक आने को ऑटो नहीं मिला...बेस्ट बस आ रही थी और अपने निर्धारित स्टॉप से निकल चुकी थी..हाथ दिखाया तो बस के ड्राईवर ने आज बस रोक दी और में बस में बैठ गया...ऑफिस समय से पहले पहुँच गया पर कंपनी का निर्देश तो ८ बजे ऑफिस में प्रवेश का था में ८.३५ पर पहुंचा...मेरे लिए सुबह ९ बजे तक भारत बंद का समग्र और व्यापक प्रभाव था..और बंद १०० प्रतिशत सफल हुआ..क्योंकि बंद ने मेरी और परिवार की दिनचर्या को झकझोर दिया...ऑफिस से वापस जाने का समय के बारे में कंपनी का आज का नियम रोज के जाने का समय ही निर्देशित करता है.. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें